Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।  हिमालयन आर्ट एंड मोशन पिक्चर सोसायटी (HAMPS) एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 5 से 7 जुलाई 2026 तक अगस्त्यमुनि स्थित अनुसूया प्रसाद बहुगुणा महाविद्यालय में तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व सिनेमा, साहित्य और संस्कृति के माध्यम से संवाद स्थापित करना तथा उत्तराखंड के युवाओं और दर्शकों को उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से परिचित कराना है।महोत्सव में जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, तिब्बत/चीन और इंडोनेशिया सहित विभिन्न देशों की कुल 10 चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्मों पर चर्चा, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक विमर्श के विशेष सत्र भी आयोजित होंगे।आयोजकों के अनुसार, जापान के हॉरर सिनेमा और ईरान के यथार्थवादी सिनेमा के साथ-साथ उत्तराखंड के युवाओं द्वारा निर्मित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों का प्रदर्शन भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा।तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक फिल्मों का प्रदर्शन होगा। दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक भोजनावकाश एवं फिल्मों पर विचार-विमर्श का आयोजन किया जाएगा।महोत्सव में स्थानीय साहित्यकारों, समीक्षकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सिनेमा प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल फिल्म प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सिनेमा के माध्यम से समाज, संस्कृति और उत्तराखंड की लोक संवेदनाओं पर गंभीर संवाद का मंच भी बनेगा। HAMPS ने सभी फिल्म प्रेमियों और आम नागरिकों से इस अनूठे आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Advertisement Box
वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp