Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अब घर बैठे बनवाएं नया राशन कार्ड, PDS की सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन, नाम जोड़ना, हटाना और ट्रांसफर भी संभव, दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और डिजिटल बनाने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब नागरिकों को नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने-हटाने और राशन कार्ड स्थानांतरण जैसे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला पूर्ति विभाग के अनुसार, राज्य सरकार की *स्मार्ट पीडीएस योजना* के तहत यह सुविधा शुरू की गई है। आवेदक uk.smartpds.nic.in पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन के जरिए घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन के साथ-साथ कार्ड में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध है।

जिला पूर्ति अधिकारी *के.एस. कोहली* ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को समय पर सरकारी खाद्यान्न का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा, “डिजिटल प्रक्रिया से काम तेज होंगे, पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।”

Advertisement Box

  • *ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज*
  • – *आय प्रमाण पत्र*
  • – *परिवार रजिस्टर की छायाप्रति*
  • – *परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति*
  • – *सभी सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो और परिवार की संयुक्त फोटो*
  • – *बैंक पासबुक की छायाप्रति*
  • – *पता प्रमाण*: बिजली बिल, पानी का बिल या गैस कनेक्शन का प्रमाण
  • – *ग्रामीण क्षेत्र*: ग्राम पंचायत अधिकारी की संस्तुति/आख्या
  • – *बच्चे का नाम जोड़ना*: जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/परिवार रजिस्टर की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो
  • – *नाम हटाना*: मृत्यु प्रमाण पत्र और राशन कार्ड
  • – *राशन कार्ड ट्रांसफर*: पुराना राशन कार्ड, संबंधित जनपद/तहसील, विक्रेता का नाम और FPS कोड नंबर

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ही उठाएं। किसी समस्या या सहायता के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कार्यालय और शहरी क्षेत्र के लोग जिला पूर्ति अधिकारी या संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।इस पहल से प्रक्रिया अब अधिक सरल, समयबद्ध और पारदर्शी होने की उम्मीद है।

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp