Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चाका गांव फिर हुआ ‘कैद’, ट्रॉली बंद, भूस्खलन से मुख्य सड़क बाधित, पैदल मार्ग बहा, अब झूला पुल की मांग लेकर करेंगे धरना

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर तिमली गदेरा और चाका गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तिमली गदेर उफान पर है, जबकि मुख्य सड़क पर लगातार भूस्खलन होने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि गांव के स्कूली बच्चे भी फंस गए हैं और ग्रामीण खुद को एक तरह से “कैद” महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी के किनारे बना पैदल मार्ग पूरी तरह बह गया था। इसके बाद आज तक नया पैदल रास्ता नहीं बन पाया। ऐसे में नदी पार करने के लिए ट्रॉली ही लोगों का एकमात्र सहारा है। अब ट्रॉली के चक्कों के पास भी दीवार गिरने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस या प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि सड़क पर लगातार भूस्खलन हो रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्राम प्रधान वंदना (चाका) ने बताया कि हर बरसात में गांव के लोगों को इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपे गए, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। मोटर पुल की मांग वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ी है।उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों की मांग झूला पुल के निर्माण की है, ताकि बरसात के दिनों में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण स्कूली बच्चों सहित धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

Advertisement Box

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp