Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में छात्रों का हंगामा, तालाबंदी और भूख हड़ताल, परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी और शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र आक्रोशित, आत्मदाह की चेतावनी से पुलिस फोर्स तैनात

दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के सबसे बड़े राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी, लंबित परिणाम घोषित करने और महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र संघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन, जय हो छात्र संगठन अध्यक्ष गणेश गोस्वामीसहित एबीवीपी छात्र नेता लक्की रावत, नितिन नेगी, मोनिका भट्ट, विनय सेमवाल, शुभम सेजवाल अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।छात्र संघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना के 51 वर्ष बीत जाने के बाद भी मंदाकिनी घाटी के इस प्रमुख शिक्षा केंद्र में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद भी इतिहास, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान और एम.कॉम. की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान आंदोलन का प्रमुख मुद्दा परीक्षा परिणाम में सामने आई गड़बड़ियां और लंबित परीक्षा परिणाम हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि परिणामों में तत्काल सुधार किया जाए और जिन कक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं, उन्हें जल्द जारी किया जाए।

एबीवीपी छात्र नेता लक्की रावत ने कहा कि अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में परीक्षा परिणाम में सामने आई गड़बड़ियों को तत्काल दूर किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने मेहनत से परीक्षाएं दी हैं, ऐसे में परिणाम में त्रुटियों के कारण उनका भविष्य प्रभावित होना गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की कि जिन विद्यार्थियों के परिणाम में गड़बड़ी है, उनका तत्काल सुधार किया जाए और जिन कक्षाओं के परिणाम लंबित हैं, उन्हें शीघ्र घोषित किया जाए।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। नए विषयों की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाना भी चिंता का विषय है। कॉलेज प्रशासन और संबंधित विश्वविद्यालय को छात्रहित में शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ ही शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

Advertisement Box

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष

मांगों को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन ने महाविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि जब तक परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियों का समाधान नहीं होता और लंबित परिणाम जारी नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

जय हो छात्र संगठन ने दिया समर्थन

छात्र संघ अध्यक्ष के आंदोलन के समर्थन में जय हो छात्र संगठन के अध्यक्ष गणेश गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। गणेश गोस्वामी ने कहा कि लंबे समय से विद्यार्थी अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों को आज नहीं सुना गया तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर वह आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस चेतावनी के बाद महाविद्यालय परिसर में स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया।

छत पर चढ़े छात्र नेता, पुलिस फोर्स तैनात

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र नेता महाविद्यालय की छत पर भी चढ़ गए और परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियों में सुधार तथा परिणाम तत्काल जारी करने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों के उग्र रुख को देखते हुए पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी। छात्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम में देरी और गड़बड़ियों के कारण विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं शिक्षकों की कमी के कारण महाविद्यालय में पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।अब छात्रों के अनिश्चितकालीन धरने और आत्मदाह की चेतावनी के बाद महाविद्यालय प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक
आज फोकस में

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp