Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में 9 से 13 नवंबर तक होगा मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक मेला का भव्य आयोजन

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में आयोजित होने वाले मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर पंचायत सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने की।

बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2025 में आयोजित मेले के आय-व्यय का ब्यौरा समिति के समक्ष रखा गया। इसके बाद आगामी मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेले की कार्यकारिणी पूर्ववत रखी जाएगी।बैठक में दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मेला 9 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मेले का आयोजन इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी की देखरेख में मेला समिति संयुक्त रूप से संभालेगी। मेले को इस बार और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां करने पर जोर दिया गया। इसके लिए मेला समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात करेगा। वहीं मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों को मेले में आमंत्रित करने के लिए समिति का एक शिष्टमंडल देहरादून राजधानी भी जाएगा। बैठक में मेले के सफल आयोजन, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। समिति ने स्थानीय संस्कृति, कृषि एवं क्षेत्रीय गतिविधियों को मेले में प्रमुखता देने पर जोर दिया। बैठक में मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल, संयोजक विक्रम सिंह नेगी, महासचिव पृथ्वीपाल रावत, हरीहर रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, मनोज राणा, देवेंद्र जगवाण, दीपेंद्र बिष्ट, हरीश गुसाईं और नगर पंचायत सभासद श्रीनंद जमलोकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp