Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में तेला सिलगड़ के छ: विद्यार्थियों ने लहराया परचम

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज तेला सिलगड़ के छ: मेधावी विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ ही अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा आईशा, आंचल एवं छात्र शिवम तथा कक्षा 9 के छात्र केशव, आरव एवं छात्रा आरुषि ने सफलता प्राप्त की है। छह विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।मेधावी विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी नियमित पढ़ाई, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी के दौरान निरंतर अध्ययन करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दिया।

Advertisement Box

विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं और उनमें आत्मविश्वास पैदा करती हैं। इससे अन्य विद्यार्थी भी पढ़ाई के प्रति प्रेरित होकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित होंगे।विद्यार्थियों की सफलता पर उनके अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्रवासियों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक साथ छ: विद्यार्थियों की सफलता से अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज तेला सिलगड़ की शैक्षणिक उपलब्धियों में इजाफा हुआ है। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी यहां के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp