Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अभियुक्त पर रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच मामलों में हो चुकी है दोषसिद्धि, 3 माह के लिए जिला बदर

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद को नशामुक्त बनाने और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अरविंद सिंह कंडारी पुत्र दयाल सिंह कंडारी निवासी ग्राम टाट, कोतवाली अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे तीन माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार अरविंद सिंह कंडारी पुत्र दयाल सिंह कंडारी, निवासी ग्राम टाट, कोतवाली अगस्त्यमुनि के विरुद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि और आबकारी विभाग में अवैध शराब से संबंधित कई अभियोग दर्ज हैं। इनमें से पांच अभियोगों में न्यायालय द्वारा उसे दोषसिद्ध करते हुए सजा सुनाई जा चुकी है। अभियुक्त की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने उसके विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के न्यायालय को भेजी थी। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया गया।वाद की सुनवाई के बाद जिलाधिकारी न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3(1) के तहत अरविंद सिंह कंडारी को तीन माह की अवधि के लिए जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा से बाहर किए जाने के आदेश जारी किए।आदेश के अनुपालन में कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने अभियुक्त को जनपद की सीमा से बाहर करते हुए तीन माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई पूरी की।पुलिस ने कहा कि अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp