Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

शिव शक्ति मंदिर महड़ दशज्यूला में कल से शुरू होगा मां चण्डिका का नौ दिवसीय नवरात्र अनुष्ठान, तैयारियां पूरी

दस्तक पहाड़ न्यूज। रुद्रप्रयाग। शिव शक्ति मन्दिर महड़ दशज्यूला में शारदीय नवरात्र अनुष्ठान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार, 11 अक्टूबर से नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ घटस्थापना एवं यज्ञ-वाचन के साथ होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के गांवों में लोग अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। प्रवासी बन्धुओं का भी धीरे-धीरे अपने घरों को आना हो रहा है तो वहीं धियाणियां के मायके को आने से गांवों में रौनक हो गई है।

शिव शक्ति मन्दिर समिति के अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी ने बताया कि मां चण्डिका के पावन धाम में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है। उन्होंने दशज्यूला क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लेने की अपील की।

Advertisement Box

समिति के महासचिव सुभाष सिंह चौहान ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर को घटस्थापना एवं यज्ञ-वाचन होगा। 17 अक्टूबर को मध्यरात्रि में कालरात्रि पूजन, 18 अक्टूबर को जल कलश यात्रा, महादेवजी का प्राकट्य एवं यज्ञारंभ तथा 19 अक्टूबर को कुमारी पूजन, यज्ञ, पूर्णाहुति, महाआरती, मां चंडिका के प्रसाद वितरण और सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौ दिवसीय नवरात्र पाठ के दौरान दशज्यूला क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं की पंच पूजा भी निर्धारित तिथियों पर संपन्न होगी।

अनुष्ठान के पहले दिन रविवार को चंडिका माता के मैती गांव आगर गांव के समस्त ग्रामवासी पंच पूजा में भाग लेंगे। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। पूजा के मुख्य यजमान के रूप में उत्तराखंड के समाजसेवी श्री कुलदीप रावत के भी पहुंचने का कार्यक्रम है। मंदिर में प्रतिदिन पंचांग पूजन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दुर्गा सप्तशती एवं रुद्राष्टाध्यायी पाठ का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

समिति के संरक्षक विजयपाल सिंह कठैत ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मां चंडिका का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मां चंडिका की कृपा से यह नौ दिवसीय अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ संपन्न होगा तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

श्री चंडिका मंदिर महड़ दशज्यूला में आयोजित इस अनुष्ठान में शिव शक्ति मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। समिति में मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल, संरक्षक विजयपाल सिंह कठैत, अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष दलवीर सिंह नेगी, महासचिव सुभाष सिंह चौहान, सहसचिव लक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह बर्त्वाल, उपकोषाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर मां चंडिका की पूजा-अर्चना में शामिल होने का आह्वान किया है।

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
Advertisement Box
केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp