Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखण्ड में “साहस दिखाने वाले बच्चों की अनदेखी” तीन साल से नहीं मिला राज्य वीरता सम्मान

🔴 “तीन साल से बहादुर बच्चों का इंतज़ार — राज्य वीरता पुरस्कार फाइलों में क्यों बंद?”

🔴 “जान बचाने वाले बच्चों को सम्मान कब,  उत्तराखंड में वीरता पुरस्कार प्रक्रिया ठप”

Advertisement Box

🔴 “राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन, लेकिन राज्य में उपेक्षा — वीरता पुरस्कार क्यों रुके?”

दस्तक पहाड़ न्यूज देहरादून। उत्तराखंड में बहादुर बच्चों की कोई कमी नहीं है। राज्य के कई बच्चों ने बीते वर्षों में जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाई है और राष्ट्रीय स्तर पर वीरता पुरस्कार भी हासिल किए हैं। बावजूद इसके, पिछले लगभग तीन वर्षों से राज्य स्तर पर बच्चों को वीरता पुरस्कार नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार, राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से वर्ष 2021 के बाद से किसी भी बच्चे को राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार नहीं दिया गया है। जबकि इस अवधि में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें बच्चों ने साहस, सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश की। राज्य बाल कल्याण परिषद के अधिकारियों का कहना है कि इन बच्चों को राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है। इसके लिए परिषद की आगामी बैठक में प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है। यदि प्रस्ताव पास होता है तो लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे बहादुर बच्चों को उनका हक़ मिल सकता है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के अब तक 15 से अधिक बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिल चुका है। इनमें टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों के बच्चे शामिल हैं, जिन्होंने आग, पानी, दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में अदम्य साहस दिखाया। परिषद से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पहले इन पुरस्कारों के लिए नियमित रूप से प्रस्ताव भेजे जाते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह प्रक्रिया ठप पड़ी है। वर्ष 2024 और 2025 में भी इस संबंध में कोई आवेदन या प्रस्ताव राज्य की ओर से आगे नहीं बढ़ाया गया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य बाल कल्याण परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार होगा और बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp