Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

ऊखीमठ प्रीमियर लीग पर RDCA सख्त, तीन सदस्यों को नोटिस; खिलाड़ियों पर भी दो साल के प्रतिबंध की चेतावनी

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनपद में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन और मान्यता को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। ऊखीमठ में आयोजित हो रही ऊखीमठ प्रीमियर क्रिकेट लीग (UPL) को लेकर रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन (RDCA) ने कड़ा रुख अपनाया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) से मान्यता प्राप्त नहीं होने का हवाला देते हुए जिला एसोसिएशन ने अपने तीन आजीवन सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। RDCA अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह बिष्ट की ओर से जारी नोटिस में श्री गणेश शर्मा, श्री अवधेश थपलियाल और श्री धर्मेश नौटियाल से पांच दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस के अनुसार, मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से एसोसिएशन के संज्ञान में आया है कि उक्त सदस्य कथित तौर पर ऊखीमठ प्रीमियर लीग के आयोजन, सहभागिता और सहयोग में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। एसोसिएशन ने इसे CAU के नियमों एवं विनियमों के विपरीत बताते हुएअनुशासनहीनता का मामला माना है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित सदस्यों के खिलाफ बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

खिलाड़ियों पर भी लटकी दो साल के प्रतिबंध की तलवार

Advertisement Box

इस पूरे मामले में जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को लेकर भी सख्त चेतावनी जारी की है। नोटिस में कहा गया है कि ऊखीमठ प्रीमियर लीग में यदि RDCA में पंजीकृत खिलाड़ी अथवा CAU की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में किसी टीम का हिस्सा रह चुके खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।CAU के नियमों के अनुसार ऐसे खिलाड़ियों पर दो वर्ष तक का प्रतिबंध लगाए जाने की चेतावनी दी गई है।

स्थानीय क्रिकेट गतिविधियों पर उठे सवाल: RDCA की इस कार्रवाई के बाद ऊखीमठ प्रीमियर लीग के आयोजन और उसमें खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि नोटिस प्राप्त करने वाले सदस्य क्या स्पष्टीकरण देते हैं और एसोसिएशन आगे क्या कदम उठाता है। फिलहाल इस मामले ने जनपद में क्रिकेट आयोजन, मान्यता और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

दस्तक पहाड़ NEWS

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp