Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

तीन चिताएं जलीं, कई सपने बुझ गए! एक ही परिवार की दो बहुओं की एक साथ विदाई से दहला पहाड़

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड में सिलगढ़ पट्टी के अर्जुन बैंड के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। मूल्या-कुरछोला और अर्जुन बैंड के बीच घ्वेडधार में बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे में तीन परिवारों की खुशियां उजड़ गईं और कई घरों में मातम पसर गया।रविवार को कुरछोला से जखोली की ओर जा रहा बारात का इको वाहन संख्या UK13TA4410 घ्वेडधार के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे में जान गंवाने वाले विजय सिंह पंवार, बसंती देवी और सुनीता देवी का आज जब सूर्यप्रयाग घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। सबसे ज्यादा हृदयविदारक दृश्य एक ही परिवार की दो बहुओं सुनीता और बसंती देवी की एक साथ अंतिम विदाई का रहा। जिन घरों में बारात की खुशियां होनी थीं, वहां अब मातम और अपनों को खोने का असहनीय दुख है।

हादसे के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Advertisement Box

इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति और क्रॉस बैरियर की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा ने विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं कांग्रेस नेता अर्जुन गहरवार ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है।स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि यदि सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होते तो क्या इस हादसे को टाला जा सकता था? हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

आखिर कब सुरक्षित होंगी पहाड़ की सड़कें: रुद्रप्रयाग समेत पूरे उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तो शुरू हो जाते हैं, लेकिन सड़कों की स्थिति, सुरक्षा दीवारों, क्रॉस बैरियर और दुर्घटना संभावित स्थानों पर जरूरी इंतजामों को लेकर जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।तीन अनमोल जिंदगियां चली गईं। पीछे रह गए रोते-बिलखते परिजन और जिंदगीभर न भरने वाला दर्द।

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp