Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। प्रसिद्ध श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का शुभारंभ आगामी 14 दिसंबर को श्रीपंचमी के पावन अवसर पर होगा। देवरा यात्रा को लेकर श्री अगस्त्य मंदिर में हक-हकूकधारी पंचकोटी एवं ब्रह्मकोटी बेंजी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की तैयारियों और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मंदिर के लिख्वार आचार्य भूपेंद्र बेंजवाल ने पंचांग गणना के आधार पर मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा की तिथि निर्धारित की। निर्णय के अनुसार देवरा यात्रा से पूर्व 4 दिसंबर से तीन दिवसीय सरलीकरण पूजा आयोजित की जाएगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में ब्रह्मकोटी बेंजी के सात थोकों से सात ब्राह्मण तथा तीन पंता पुजारी शामिल होंगे। इस दौरान नए छत्र एवं देव निशानों के सरलीकरण की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 दिसंबर को ब्रह्ममुहूर्त में भगवान श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की चल विग्रह डोली की ‘देवता सांठण’ प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके पश्चात प्रातःकाल भगवान की डोली नेजा एवं निशाणों के साथ पंचसिल्ला और बड़मा पट्टी के 40 दिवसीय देवरा भ्रमण पर निकलेगी। इस दौरान मुनिमहाराज विभिन्न गांवों में पहुंचकर भक्तों को दर्शन देंगे और क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। देवरा यात्रा के प्रथम दिन भगवान की डोली अपने पहले पड़ाव के लिए फलई गांव पहुंचेगी।बैठक में मंदिर मठाधीश पं. योगेश बेंजवाल, ब्रह्मकोटी बेंजी से पं. माणिक बेंजवाल, अनसूया प्रसाद बेंजवाल, कृष्णानन्द बेंजवाल, हर्षवर्धन बेंजवाल, ओमप्रकाश बेंजवाल, विजय बेंजवाल, रमेश बेंजवाल, दिनेश बेंजवाल, मनीष बेंजवाल एवं दीपक बेंजवाल सहित पंचकोटी गाँवों से पदान दौलत सिंह, सुधीर नेगी, सुनील नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, सूर्य प्रताप नेगी, विक्रम दुमागा, सते सिंह सजवाण, जगत सिंह रावत, विनोद खत्री, अनुराग खत्री, भूपेंद्र राणा, राजपाल रावत, प्रमेन्द्र रावत, रोहित रावत, सुरजीत रावत, बृजमोहन सिंह, विपिन नेगी, आर्यन सिंह एवं पंकज सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा मंदिर समिति के प्रबंधक विनोद नेगी, सचिव विपिन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मनवर सिंह रावत, दलीप सिंह रावत एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत भी बैठक में मौजूद रहे। देवरा यात्रा की तिथि निर्धारित होने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है। 40 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में पंचसिल्ला और बड़मा पट्टी के विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं को भगवान श्री अगस्त्य मुनिमहाराज के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन">
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp