दस्तक पहाड न्यूज जखोली।।रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड के जखोली गांव में सोमवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जखोली गांव निवासी खुशाल सिंह चौहान (50) पुत्र इंद्र सिंह का शव सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनके गौशाला के समीप एक पेड़ पर मिला। परिजन जब गौशाला पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही जखोली पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।बताया जा रहा है कि खुशाल सिंह चौहान खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिवार के मुखिया की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










