Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड सहित 23 राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक के 28,636 पदों पर भर्ती, ज़ल्दी करें आवेदन

दस्तक पहाड न्यूज।। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) के 28,636 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, दिल्ली सहित 23 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के ग्रामीण इलाकों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/GDSOnline पर चल रही है और अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है तथा उसे अंग्रेज़ी और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। साइकिल या मोटर साइकिल चलाना भी अनिवार्य योग्यता में शामिल है। चयन 10वीं में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण सर्टिफिकेट है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement Box

आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 16 फरवरी 2026 के आधार पर होगी। सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पाँच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की आयु छूट मिलेगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये रखा गया है, जिसमें एससी/एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।

ग्रामीण डाक सेवकों को जीडीएस बेसिक पे ₹12,000 से ₹29,380 तथा जीडीएस एग्जीक्यूटिव के रूप में ₹10,000 से ₹24,470 तक वेतनमान मिलेगा। विभाग ने इच्छुक उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 12 अगस्त 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp