Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग को मिले नए जिलाधिकारी, प्रतीक जैन का स्थान लेंगे आईएएस विशाल मिश्रा

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद रुद्रप्रयाग को नया जिलाधिकारी मिल गया है। उत्तराखंड कैडर के 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान जिलाधिकारी प्रतीक जैन का स्थान लेंगे।

10 जुलाई 1992 को जन्मे विशाल मिश्रा ने आईआईटी कानपुर से जल संसाधन (Water Resources) में एम.टेक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2017 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 49वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। अपने अब तक के कार्यकाल में वे उधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यों की सराहना हुई थी। वर्तमान में वे उत्तराखंड में प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद पर तैनात हैं। रुद्रप्रयाग जैसे संवेदनशील और आपदा संभावित जनपद में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जल संसाधन विषय में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक अनुभव से जनपद में विकास कार्यों, आपदा प्रबंधन तथा आधारभूत संरचना से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जनपदवासियों को नए जिलाधिकारी से विकास कार्यों में गति और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा है।

Advertisement Box

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp