Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देहरादून में सत्ता का हंगामा! शिक्षा निदेशक पर अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला, उमेश शर्मा काऊ पर समर्थकों संग निदेशालय में घुसकर मारपीट का आरोप

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून: राजधानी देहरादून के नानुरखेड़ा में स्थित शिक्षा निदेशालय में डायरेक्टर के साथ मारपीट की मामला सामने आया है. मारपीट में डायरेक्टर को काफी चोटें आई है, जिसके बाद उन्हें देहरादून के कोरोनेशन हॉस्पिटल में ले जाया गया।बताया जा रहा है कि शनिवार को विधायक के समर्थकों और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. बहस होने के बाद मामला मारपीट में बदल गया. इस दौरान अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला भी हुआ, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश

Advertisement Box

घटना की खबर फैलते ही शिक्षा निदेशालय में कामकाज प्रभावित हो गया. कर्मचारियों में आक्रोश इस कदर बढ़ा कि उन्होंने कथित तौर पर विधायक को कार्यालय के भीतर ही घेर लिया और कमरे में बंद कर दिया. हालांकि स्थिति ज्यादा देर तक नियंत्रण में नहीं रह सकी. बताया जा रहा है कि विधायक के समर्थक मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाल लिया. इस दौरान परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

विपक्ष ने मामले में की कड़ी कार्रवाई की मांग

वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. विपक्ष ने घटना की निंदा करते हुए इसे सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि विधायक की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है. पुलिस भी तथ्यों को एकत्रित कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विवाद की असल वजह क्या थी और किस स्तर पर चूक हुई। फिलहाल शिक्षा निदेशालय में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. कर्मचारियों की हड़ताल से शैक्षणिक कार्यों पर असर पड़ सकता है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार और प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होती है।

धधकते अंगारों पर नृत्य कर प्रकट हुए जाख राजा, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, देखिए वीडियो
आज फोकस में

धधकते अंगारों पर नृत्य कर प्रकट हुए जाख राजा, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, देखिए वीडियो

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग
आज फोकस में

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें
आज फोकस में

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?
आज फोकस में

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव
आज फोकस में

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp