Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रूद्रप्रयाग में बारिश-बर्फबारी जारी, सभी मार्ग खुले; प्रशासन का अलर्ट, आपात स्थिति के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नम्बर

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शुक्रवार शाम जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में विभिन्न स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। रूद्रप्रयाग तहसील में 7.00 मिमी हल्की से मध्यम वर्षा, ऊखीमठ में 15.10 मिमी तथा जखोली में 17.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जहां कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित केदारनाथ धाम में करीब 4 फीट बर्फबारी हो चुकी है और लगातार हिमपात जारी है। धाम में सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए आईटीबीपी के 17 जवान और पुलिस के 3 जवान तैनात हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए खुले हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर भी सामान्य बना हुआ है। फिलहाल किसी प्रकार की आपदा या नुकसान की सूचना नहीं है।मौसम विभाग ने आगामी समय में कहीं-कहीं भारी वर्षा, बर्फबारी, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबरों 8958757335, 8218326386, 01364233727, 1077 पर तुरंत सूचना दें।

Advertisement Box

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp