Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का सफल आयोजन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में भारत सरकार द्वारा संचालित “विकसित भारत युवा संसद 2026” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद छात्राओं द्वारा आकर्षक स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुदपुड़ी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष श्री राजेंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में कुल 60 पंजीकरण (55 ऑनलाइन एवं 5 ऑफलाइन) हुए, जिनमें से 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। परिणामस्वरूप कुमारी दीक्षा डिमरी (एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी अंतरा (राजकीय डिग्री कॉलेज, गुप्तकाशी) द्वितीय, कुमारी अंजली नेगी (राजकीय पीजी कॉलेज, अगस्त्यमुनि) तृतीय, अभिषेक आर्य (राजकीय पीजी कॉलेज, अगस्त्यमुनि) चतुर्थ तथा सूरज (राजकीय पॉलिटेक्निक, रुद्रप्रयाग) पंचम स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

Advertisement Box

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. दुदपुड़ी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपने विचार जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करते हैं। मुख्य अतिथि श्री गोस्वामी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विष्णु कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए लोकतंत्र की समझ को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. तनुजा मौर्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन
आज फोकस में

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके
आज फोकस में

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी
आज फोकस में

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
आज फोकस में

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिर फोड़ा बम, बोले मुझे घेरने का किया जा रहा प्रयास, बताई हकीकत
आज फोकस में

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिर फोड़ा बम, बोले मुझे घेरने का किया जा रहा प्रयास, बताई हकीकत

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 25 मार्च 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp