Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अरखुण्ड ग्राम सभा में शराबबंदी पर सख्त फैसला, उल्लंघन पर ₹11,000 जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार, महिलाओं की पहल बनी बदलाव की मिसाल

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। नवरात्र के अंतिम दिन रुद्रप्रयाग जनपद के अरखुण्ड और पूर्वी-पश्चिमी चाका गांवों में ग्रामीणों ने शराबबंदी को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया। मार्च माह के दौरान रुद्रप्रयाग जिले के 40 से अधिक गांवों में खासकर महिलाओं की पहल पर पूर्ण शराबबंदी के सख्त फैसले लिए गए हैं, जो समाज में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

इसी क्रम में जखोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम अरखुण्ड में  ग्राम पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मंगल दल की अध्यक्षा श्रीमती ममता देवी चौहान ने की। बैठक में महिला मंगल दल, ग्राम सभा, ग्राम विकास समिति एवं युवक मंगल दल के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से गांव में शराबबंदी को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। तय किया गया कि गांव में होने वाले सभी सामूहिक कार्यक्रमों जैसे शादी, मुण्डन, जन्मदिन, नामकरण, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में पूर्ण रूप से शराब पर प्रतिबंध रहेगा। इस प्रस्ताव को सभी ग्रामीणों ने एकमत से समर्थन दिया। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि गांव के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर यदि कोई व्यक्ति शराब पीते या उपद्रव करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही ग्राम सभा क्षेत्र में शराब बेचने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई शराब बेचता हुआ पाया गया, तो वह भी दंड का भागी होगा। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि उपरोक्त किसी भी प्रस्ताव का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति से ₹11,000 का जुर्माना वसूला जाएगा। यदि कोई जुर्माना नहीं देता है, तो उसके खिलाफ सामूहिक सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और आवश्यक होने पर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में रघुवीर सिंह राणा, हिम्मत सिंह गुसाईं, धर्मेंद्र सिंह, सुजान सिंह, आनंद सिंह झिंक्वाण, कौशल नरेश राणा, सरिता नेगी, भागा देवी बिष्ट, पूनम पडियार, सीता देवी, ऊषा देवी, कुवरी देवी राणा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामवासियों ने इस पहल को सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसका स्वागत किया। बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने प्रस्तावों पर अपने हस्ताक्षर कर सहमति जताई।

Advertisement Box

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp