Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग की बेटी सभ्या नेगी का गांव में भव्य स्वागत, अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

दस्तक पहाड़ न्यूज  रुद्रप्रयाग। जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी स्थित मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम से खेलने के बाद सभ्या पहली बार अपने गांव लौटीं, जहां उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

सभ्या नेगी ने उत्तराखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रांची और पुणे में आयोजित मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट खेल से न केवल जनपद बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।दरबान सिंह नेगी की पुत्री सभ्या नेगी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। एक छोटे से गांव से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाना उनके संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। बतौर ऑलराउंडर सभ्या इससे पहले भी उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। वनडे और टी-20 दोनों प्रारूपों में उन्होंने आठ-आठ विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सभ्या की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement Box

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp