Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नागनाथ पोखरी में पहली बार निर्धन छात्रवृत्ति वितरण

दस्तक पहाड़ न्यूज पोखरी।। चमोली। हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नागनाथ पोखरी में मंगलवार को इतिहास रचते हुए पहली बार निर्धन छात्र सहायता कोष से छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने 14 योग्य एवं सुपात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की।

इस पहल के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क, गणवेश और पाठ्य-पुस्तकों की खरीद के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत मिल सके। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी दी और उन्हें समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक निर्धन और वंचित छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ना है।

Advertisement Box

कार्यक्रम में मुख्य-शास्ता डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं शिक्षा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं आईक्यूएसी संयोजक डॉ. नन्दकिशोर चमोला ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा बनेगी।

कार्यक्रम का संचालन छात्रवृत्ति संयोजिका डॉ. कीर्ति गिल ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp