Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बसुकेदार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

दस्तक पहाड़ न्यूज बसुकेदार। । विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पायल सिंह ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के महत्व, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करना उसका अधिकार है। अपने संबोधन में सचिव श्रीमती पायल सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही एक समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि आमजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को उपयोगी बताया।

Advertisement Box
बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp