Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धधकते अंगारों पर नृत्य कर प्रकट हुए जाख राजा, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, देखिए वीडियो

दस्तक पहाड न्यूज गुप्तकाशी।। केदारघाटी में सदियों से चली आ रही आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम एक बार फिर देखने को मिला, जब प्रसिद्ध जाख मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान नर पश्वा ने धधकते अंगारों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। हजारों भक्तों ने जाख राजा के साक्षात दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस वर्ष जाखदेवता के नर पश्वा ने दो बार अग्निकुंड में प्रवेश कर नृत्य किया, जिसे देख उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मान्यता है कि यह परंपरा 11वीं सदी से चली आ रही है और आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है।

मेले की शुरुआत से दो दिन पूर्व कोठेड़ा और नारायणकोटी के ग्रामीण नंगे पांव जंगलों से लकड़ियां एकत्र कर जाख मंदिर लाते हैं। रात्रि में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इन लकड़ियों को अग्निकुंड में प्रज्ज्वलित किया जाता है। पूरी रात जागरण और मंत्रोच्चार के बीच जाख देवता के पश्वा अंगारों पर नृत्य करते हैं, जिसे देखने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। देवयात्रा भेत से कोठेड़ा होते हुए देवशाल पहुंची, जहां विंध्यवासिनी मंदिर में ब्राह्मणों द्वारा भगवान शिव की स्तुति की गई। इसके बाद जाख देवता के पश्वा और ग्रामीण जाखधार पहुंचे, जहां अग्निकुंड में प्रवेश कर जाख राजा ने भक्तों को यक्ष रूप में दर्शन दिए।

Advertisement Box

जाख मंदिर के मुख्य पुजारी सुभाष भट्ट ने बताया, यह परंपरा हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है, जिसे हम आज भी पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ निभा रहे हैं। जाख देवता की कृपा से हर वर्ष मेला सफलतापूर्वक संपन्न होता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मेले के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp