Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मध्यमहेश्वर यात्रा में बढ़ीं समस्याएं, सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने डीएम रुद्रप्रयाग को लिखा पत्र

दस्तक पहाड़ न्यूज ऊखीमठ।। मध्यमहेश्वर धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यात्रा मार्ग पर कई मूलभूत समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग उठी है।

सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) चण्डी प्रसाद भट्ट ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को पत्र भेजकर मध्यमहेश्वर क्षेत्र में तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि 21 मई 2026 को कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन करीब 700 श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा, पेयजल और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं की कमी गंभीर चिंता का विषय बन गई है।उन्होंने मांग की है कि मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में तत्काल अस्थायी हेल्थ यूनिट स्थापित की जाए, ताकि आपात स्थिति में यात्रियों को राहत मिल सके। साथ ही गौंडार से मध्यमहेश्वर तक पैदल मार्ग पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए SDRF अथवा NDRF के जवान तैनात किए जाने की मांग भी की गई है। पत्र में मध्यमहेश्वर और रांसी गांव में गहराते पेयजल संकट का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।इसके अलावा रांसी गांव में पर्याप्त भूमि होने के बावजूद पार्किंग व्यवस्था न होने से जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। इस संबंध में स्थायी पार्किंग निर्माण की मांग भी प्रशासन से की गई है। सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने प्रशासन से जनहित और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

Advertisement Box

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp