Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राशन स्‍कीम में हुए ये तीन बड़े सुधार, 80 करोड़ लोगों को होगा फायदा

दस्तक पहाड न्यूज दिल्ली।। प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना के तहत सरकार हर महीने 80 करोड़ लोगों को राशन दे रही है. अब इस स्‍कीम को सही से चलाने के लिए कैबिनेट ने SARTHAK PDS योजना जारी रखने की मंजूरी दी है और इसके तहत कुछ बड़े सुधार किए हैं, जिसका लाभ गरीब परिवारों को मिलेगा. इन सुधारों से राज्‍यों को सपोर्ट देने से लेकर राशन की चोरी रोकने जैसी चीजें शामिल हैं।  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि इस योजना का मकसद देश की पब्लिक डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सिस्‍टम (PDS) यानी राशन व्यवस्था को ज्यादा मजबूत, आधुनिक और पारदर्शी बनाना है. इसके लिए केंद्र सरकार ने ₹25,530 करोड़ का केंद्रीय आवंटन मंजूर किया है. इस स्‍कीम के तहत तीन खास बदलाव करने की बात कही गई है.

योजना के तहत तीन खास बदलाव

Advertisement Box

राज्‍यों की राशन ढुलाई में मदद करना: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैबिनेट में बड़ा फैसला लेते हुए कहा गया है कि राज्‍यों की आर्थिक मदद की जाएगी. सरकार राज्‍यों की एजेंसियों को खाद्यान को एक राज्‍य के भीतर गोदामों से दुकानों तक पहुंचाने के लिए आर्थिक सहायता देगी. इससे ट्रांसपोर्ट कॉस्‍ट कम होगी और गरीबों तक राश समय पर पहुंच सकेगा. दूरदराज के इलाकों में इसका सबसे ज्‍यादा लाभ होगा।

फेयर प्राइस शॉप: इसका मतलब है कि सरकार राशन की दुकानों को भी सपोर्ट देगी. अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जो काफी कम थी और अब राशन डीलरों को डिजिटल उपकरण, बेहतर स्‍टोरेज और संचालन के लिए सहायता मिलेगी. इससे दुकानों की वर्क सिस्‍टम मजबूत होगा और राशन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन में गड़बड़ी कम होगी. राशन दुकानदारों को आर्थिक राहत भी मिल सकती है.

तीसरा बड़ा बदलाव: कैबिनेट में तीसरा सुधार पब्लिक डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सिस्‍टम (PDS) का मॉर्डनाइजेशन है. सरकार राशन की व्‍यवस्‍था को मॉर्डनाइज करने जा रही है और इसे टेक्‍नोलॉजी बेस्‍ड बनाने जा रही है. इसमें ऑटोमेशन, डिजिटल ट्रैकिंग, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, स्‍मार्ट डिवाइस और ट्रांसपैरेंसी टूल शामिल है. इससे चोरी, ब्‍लैकमार्केटिंग कम होगी और जरूरतमंदों तक इसका सीधा लाभ मिलेगा।बता दें सरकार का उद्देश्य वन नेशन-वन राशन कार्ड जैसी व्यवस्थाओं को भी ज्यादा प्रभावी बनाना है, ताकि देशभर में राशन वितरण अधिक सीमलेस और ट्रांसपैरेंसी हो सके. इसका करोड़ों लाभार्थियों को लाभ मिलेगा.

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज
आज फोकस में

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन

उत्तराखंड में विधायक निधि के लिए ₹375 करोड़ जारी, हर विधायक को मिलेंगे ₹5 करोड़
आज फोकस में

उत्तराखंड में विधायक निधि के लिए ₹375 करोड़ जारी, हर विधायक को मिलेंगे ₹5 करोड़

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये
आज फोकस में

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये

जवाहरनगर में जल संस्थान का अजब घोटाला, जनता की योजना पर विभाग ने ही डाला “डाका”, छह साल बाद खुला पेयजल योजना का खेल, जिस योजना के लिए जनता ने संघर्ष किया उसका पानी मोहल्ले तक पहुंचा ही नहीं

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव
आज फोकस में

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 28 मई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp