Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग की बेटियों ने UKPSC परीक्षा में लहराया परचम, अनुजा भंडारी बनीं राज्य कर अधिकारी, शबनम बनीं उपशिक्षाधिकारी

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2024 के परिणामों में रुद्रप्रयाग जनपद की दो होनहार बेटियों ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम कण्डारा निवासी अनुजा भंडारी, पुत्री चक्रबीर सिंह भंडारी, ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य कर अधिकारी (State Tax Officer) के पद पर चयनित होकर परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अनुजा की इस सफलता पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement Box

वहीं श्री मलकराज शाह एवं श्रीमती उर्मिला शाह, प्रधान अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय फेगू की बड़ी पुत्री शबनम शाह ने भी उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा विभाग में उपशिक्षाधिकारी (Deputy Education Officer) के पद पर चयन प्राप्त किया है। शबनम की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। दोनों बेटियों की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर अनुजा और शबनम ने यह मुकाम हासिल कर पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।

दस्तक पहाड़ न्यूज़ परिवार की ओर से अनुजा भंडारी एवं शबनम शाह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🎉🌹

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp