Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

दस्तक पहाड न्यूज।। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हजारों लोगों की आंखें नम कर दी हैं। 46 साल पहले 15 वर्ष की उम्र में घर से लापता हुआ बुद्धि बल्लभ उपाध्याय जब बाबा के भेष में भिक्षा मांगते हुए अपने घर पहुंचा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि दशकों पुरानी जुदाई का अंत होने वाला है। 85 वर्षीय मां नंदी देवी ने जैसे ही उसकी आवाज सुनी, वह कुछ पल उसे निहारती रहीं और फिर तुरंत पहचान लिया कि यह कोई साधु नहीं, बल्कि उनका बिछड़ा हुआ बेटा है। बेटे को देखते ही मां उसे गले लगाकर फफक-फफक कर रो पड़ी। 46 साल बाद मां-बेटे का यह मिलन देखकर पूरा गांव भावुक हो गया।

बुद्धि बल्लभ ने घर छोड़ने के बाद देश के कई हिस्सों में जीवन बिताया और बाद में साधु बनकर “बुद्धनाथ” नाम धारण कर लिया। लेकिन आखिरकार वह अपनी मां के हाथों भिक्षा लेने की परंपरा निभाने घर लौट आया।यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि मां की ममता कभी हार नहीं मानती। वर्षों बीत जाएं, चेहरे बदल जाएं, लेकिन मां अपने बच्चे को पहचान ही लेती है। मां के प्रेम और इंतजार को सलाम।

Advertisement Box

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp