Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद रुद्रप्रयाग में 24 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, 30 जून तक किए जा सकेंगे आवेदन

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड, रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद में पुरुष एवं महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला कमांडेंट होमगार्ड, रुद्रप्रयाग ने अवगत कराया कि जनपद में पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 20 रिक्त पदों तथा महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों के 04 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त सभी पद केवल जनपद रुद्रप्रयाग के स्थायी निवासियों से ही भरे जाएंगे।इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी भर्ती हेतु निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप दिनांक 10 जून, 2026 से 30 जून, 2026 तक किसी भी कार्यालय दिवस में जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, रुद्रप्रयाग के नोटिस बोर्ड से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र कार्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज “DCHG होमगार्ड रुद्रप्रयाग” से भी डाउनलोड किया जा सकता है।अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से किसी भी कार्य दिवस में जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, रुद्रप्रयाग में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 रात्रि 11:59 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कार्यालय द्वारा यह भी बताया गया है कि निर्धारित समय के भीतर व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी समय-समय पर कार्यालय के फेसबुक पेज “DCHG होमगार्ड रुद्रप्रयाग” पर उपलब्ध कराई जाएगी।भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवेदन पत्र का प्रारूप, पात्रता, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य महत्वपूर्ण शर्तों सहित विस्तृत विज्ञप्ति जनपद के प्रमुख कार्यालयों, जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, रुद्रप्रयाग तथा फेसबुक पेज “DCHG होमगार्ड रुद्रप्रयाग” पर उपलब्ध है।कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड, रुद्रप्रयाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन पत्र भरने से पूर्व विस्तृत विज्ञप्ति का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

Advertisement Box

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp