Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगरासू गुरुद्वारे में तनाव: निहंगों के छत पर चढ़ने से बढ़ी चिंता, देर रात तक सामान्य नहीं हो पाए हालात

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 20 जून। कर्णप्रयाग में हाल ही में हुई घटना के बाद शनिवार रात नगरासू स्थित गुरुद्वारे में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए कुछ निहंग सिक्खों और गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि विवाद के दौरान सेवादार और एक बाबा के साथ मारपीट की घटना भी हुई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। शनिवार रात लगभग 10:30 बजे तक भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई थी, जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।कर्णप्रयाग में हाल ही में हुए विवाद के बाद प्रदेश में इस तरह की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement Box

इसी बीच क्षेत्र में अलकनंदा नदी के किनारे रतूड़ा में निर्माणाधीन एक बड़े गुरुद्वारे को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने नदी के बेहद निकट हो रहे निर्माण पर सवाल उठाते हुए इसकी अनुमति प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की है। हालांकि इस संबंध में संबंधित विभागों या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन और प्रदेश सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही स्थिति को पूरी तरह सामान्य बनाया जाएगा।

दस्तक पहाड़ न्यूज लगातार इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही प्रशासनिक या पुलिस स्तर पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp