Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगरासू गुरुद्वारा गतिरोध: 22 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, डीएम-एसपी मौके पर डटे

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग/नगरासू। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारा रविवार को पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना रहा। शनिवार दोपहर शुरू हुआ विवाद 22 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी समाप्त नहीं हो सका, जिससे प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर कुछ निहंग सिख नगरासू गुरुद्वारे में पहुंचे, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।बताया जा रहा है कि निहंग सिख गुरुद्वारा प्रबंधन के रवैये से नाराज हैं और अपनी मांगों को लेकर गुरुद्वारे परिसर में डटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से लगातार वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई थी।घटनाक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से कई बार अपील करते हुए सभी पक्षों से शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया। हालांकि निहंग सिख अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिसके चलते गतिरोध जारी रहा।स्थिति को देखते हुए नगरासू और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है तथा प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों के बीच भी पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।गौरतलब है कि 16 जून को कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद यह दूसरा बड़ा घटनाक्रम है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण मार्ग पर उत्पन्न इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरत रहा है।फिलहाल प्रशासन के अनुसार हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन 22 घंटे से अधिक समय से जारी यह गतिरोध अब पूरे प्रदेश की निगाहों का केंद्र बन गया है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वार्ता के जरिए इस विवाद का समाधान कब तक निकल पाता है।

दस्तक पहाड़ न्यूज लगातार इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement Box

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp