Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में कई उपभोक्ताओं की इंटरनेट सेवा हुई अस्थायी रूप से बंद, ऑनलाइन लेनदेन ठप्प, उपभोक्ता परेशान

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद में शनिवार को कई क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं।इंटरनेट सेवा बंद होने का सीधा असर आम लोगों के दैनिक कार्यों पर पड़ रहा है। मोबाइल इंटरनेट ठप्प होने से ऑनलाइन भुगतान, यूपीआई, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम सहित अन्य डिजिटल लेनदेन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। बाजारों में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को भुगतान संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानों में ग्राहक नकदी की व्यवस्था नहीं होने के कारण खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं।

इसके अलावा ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बैंकिंग सेवाएं, सोशल मीडिया और अन्य इंटरनेट आधारित कार्य भी प्रभावित हुए हैं। इंटरनेट बंद होने से छात्रों, व्यवसायियों और आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।बताया जा रहा है कि जनपद के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में निहंग सिखों द्वारा लोगों को बंधक बनाए जाने और उत्पन्न हुए तनावपूर्ण हालात के बीच प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए कई क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। शनिवार सुबह विभिन्न मोबाइल उपभोक्ताओं को दूरसंचार कंपनियों की ओर से संदेश प्राप्त हुए, जिनमें बताया गया कि “सरकार के निर्देशानुसार आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।” इसके बाद लोगों को मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। नगरासू गुरुद्वारे में जारी गतिरोध को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। मौके पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति और सौहार्द बनाए रखें। स्थिति सामान्य होने पर इंटरनेट सेवाएं पुनः बहाल कर दी जाएंगी।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज़

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
आज फोकस में

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp