Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

33 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान, रुद्रप्रयाग की सरस्वती देवी उत्कृष्ट आंगनबाड़ी राज्य पुरस्कार से सम्मानित

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। बाल विकास, महिला कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रुद्रप्रयाग जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री सरस्वती देवी को देहरादून में उत्कृष्ट आंगनवाड़ी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्राम डोबलिया (तिमली-बड़मा) निवासी सरस्वती देवी पिछले 33 वर्षों से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के रूप में ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों की सेवा कर रही हैं। सरस्वती देवी वर्तमान में आंगनवाड़ी केंद्र डोबलिया, परियोजना जखोली, जिला रुद्रप्रयाग में कार्यरत हैं। वर्ष 1993 से शुरू हुआ उनका सेवाकाल आज भी निरंतर जारी है। तीन दशक से अधिक समय से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य, पोषण, बाल विकास और महिला कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।


Advertisement Box

बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर – सरस्वती देवी द्वारा सुपोषण दिवस, गोद भराई और छह माह के शिशुओं के अन्नप्राशन संस्कारों का नियमित एवं सफल संचालन किया जाता रहा है। वह बच्चों के वजन और पोषण की नियमित निगरानी के लिए वृद्धि निगरानी चार्ट का उपयोग करती हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में कुपोषण को कम करने में मदद मिली है। इसके साथ ही ईसीसीई (ECCE) के तहत आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ नैतिक एवं सामाजिक संस्कार देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। सरस्वती देवी का योगदान केवल आंगनवाड़ी केंद्र तक सीमित नहीं रहा। गांव की कई असहाय और वृद्ध महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर उनकी कागजी प्रक्रियाएं पूरी करवाने में मदद की। इसके माध्यम से महिलाओं को वृद्धावस्था, विधवा और परित्यक्ता पेंशन जैसी योजनाओं से जोड़ा गया। मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रही जरूरतमंद महिलाओं को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने के साथ उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी उन्होंने प्रयास किए।

पर्यावरण और राष्ट्रीय अभियानों में भी सक्रिय भूमिका

सरस्वती देवी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘मेरी माटी मेरा देश’ और ‘हरेला पर्व’ जैसे अभियानों में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। वहीं ‘हर घर तिरंगा’ और ग्राम स्वच्छता अभियानों में भी स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

10 वर्षों से BLO की जिम्मेदारी भी संभाल रहीं

जनसेवा के क्षेत्र में उनकी जिम्मेदारी आंगनवाड़ी तक ही सीमित नहीं है। सरस्वती देवी पिछले लगभग 10 वर्षों से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। वह विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग-08 के बूथ संख्या 82 (तिमली डोबलिया) में BLO के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

परिवार और ग्रामीणों के सहयोग को दिया श्रेय

राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर सरस्वती देवी ने अपने लंबे सेवाकाल की सफलता का श्रेय अपने परिवार और ग्रामीणों के सहयोग एवं विश्वास को दिया। एक सामान्य ग्रामीण परिवार से निकलकर 33 वर्षों तक लगातार समाज सेवा करना उनकी कर्मठता और समर्पण को दर्शाता है।सरस्वती देवी का सम्मान केवल एक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री का सम्मान नहीं, बल्कि उन हजारों ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के प्रति समर्पित सेवा का सम्मान है, जिनके जीवन को उन्होंने वर्षों से बेहतर बनाने का प्रयास किया है।

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 08 अगस्त 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp