Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में रोजगार का सुनहरा अवसर: SIS India लगाएगी भर्ती शिविर, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मौका

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।।  जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग के सभी विकास खंड मुख्यालयों में SIS India Ltd. द्वारा विशेष भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से आयोजित होंगे, जिनमें सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा लंबाई 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष और लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। आवेदन के समय अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट करना होगा। यहां NDRF के तहत सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कर्मचारियों को 16,000 से 30,000 रुपये तक मासिक वेतन, PF, ESI, ग्रेच्युटी, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा और ड्यूटी के दौरान दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता का भी प्रावधान है।

भर्ती शिविर का कार्यक्रम
ऊखीमठ विकास खंड: 07 एवं 10 अगस्त 2026
अगस्त्यमुनि विकास खंड: 11 से 12 अगस्त 2026
जखोली विकास खंड: 13 से 14 अगस्त 2026
सभी शिविरों का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा।

Advertisement Box

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकास खंड अधिकारियों को भर्ती शिविरों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 9509896497
📞 7905086105

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp