Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, बेली ब्रिज बहा; एक व्यक्ति और वाहन के बहने की सूचना, विडिओ में देखिए खौफनाक मंजर

दस्तक पहाड न्यूज चमोली। सीमांत जनपद चमोली की नीति घाटी में सोमवार शाम हुई भारी बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया। तेज बहाव की चपेट में आने से ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में बना बेली/वैली ब्रिज बह गया, जिससे नीति घाटी का सड़क संपर्क बाधित हो गया है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 123 बीआरटीएफ सुराईथोटा की ओर से निर्मित वैली ब्रिज नाले में अत्यधिक पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गया। घटना में एक व्यक्ति और एक वाहन के बहने की सूचना भी सामने आई है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं।

Advertisement Box

सुरक्षा के मद्देनजर मलारी की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक तमक के ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद बड़ी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की ओर आया, जिससे तमक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। स्थानीय स्तर पर ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने की बात भी कही जा रही है, हालांकि बादल फटने की प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष आई आपदा में यहां बना पक्का पुल भी बह गया था। इसके बाद क्षेत्र में आवागमन सुचारु रखने के लिए बेली ब्रिज बनाया गया था, लेकिन भारी बारिश के बाद यह पुल भी नाले के तेज बहाव में बह गया।

तमक नाले में बढ़े जलप्रवाह के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से मुनादी कर लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। फिलहाल तमक क्षेत्र में स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और राहत-बचाव टीमों के पहुंचने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 10 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp