Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग। किताबें केवल कागज के पन्नों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और बेहतर भविष्य की नींव होती हैं। इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अनूठी पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को लगातार जनसहयोग मिल रहा है।

अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह कर उन्हें विद्यार्थियों और पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि पुस्तकें उन हाथों तक पहुंच सकें जिन्हें उनकी सबसे अधिक जरूरत है। यह पहल खासतौर पर नौनिहालों में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने और उनके ज्ञान के दायरे को व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने अभियान के तहत 35 पुस्तकें दान कीं। उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तकों में विज्ञान, कला, संस्कृति सहित विभिन्न विषयों से जुड़ा ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी साहित्य शामिल है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पुस्तकों के अध्ययन से विद्यार्थियों में न केवल पढ़ने की रुचि विकसित होती है, बल्कि उनकी सोच, कल्पनाशक्ति और ज्ञान का दायरा भी विस्तृत होता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने घरों में रखी ऐसी उपयोगी पुस्तकें, जो वर्तमान में उनके उपयोग में नहीं हैं, उन्हें अभियान के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाएं।

Advertisement Box

एक किताब किसी बच्चे की पूरी दुनिया बदल सकती है

‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ केवल पुस्तक संग्रह करने का अभियान नहीं, बल्कि ज्ञान बांटने और भविष्य गढ़ने का संकल्प है। किसी के घर की अलमारी में वर्षों से रखी एक पुस्तक किसी विद्यार्थी के लिए नई प्रेरणा, नई दिशा और नए सपनों का द्वार खोल सकती है।आज दान की गई एक पुस्तक, कल किसी बच्चे के सपनों की पहली सीढ़ी बन सकती है।जिलाधिकारी की इस पहल से लोगों में पुस्तक दान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और लगातार मिल रहा सहयोग यह संदेश दे रहा है कि रुद्रप्रयाग ज्ञान के दीप जलाने और आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारने के लिए एकजुट है।

आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

भारतीय संस्कृति में विद्या दान को सबसे उत्तम दानों में से एक माना गया है। धन-संपत्ति का दान समय के साथ समाप्त हो सकता है, लेकिन ज्ञान का दान ऐसा उपहार है जो पीढ़ियों तक अपना प्रकाश फैलाता है। इसी विचार को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान लगातार लोगों को प्रेरित कर रहा है।यदि आपके पास विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान या विद्यार्थियों के लिए उपयोगी अन्य पुस्तकें हैं, तो उन्हें इस अभियान के लिए दान किया जा सकता है। अगर आप भी ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ पहल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जिलाधिकारी कार्यालय, रुद्रप्रयाग में अपनी उपयोगी पुस्तकों का सहयोग दे सकते हैं।

आइए, हम भी इस अभियान से जुड़ें—एक पुस्तक दान करें और किसी नौनिहाल के जीवन में ज्ञान का एक नया अध्याय जोड़ें।

<span class=नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा">
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 08 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp