Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लंपी रोग को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट, रुद्रप्रयाग जनपद में गांव-गांव पहुंच रहीं टीमें, अब तक 3,367 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। प्रदेश के मैदानी जनपदों में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के लक्षण पाए जाने के बाद पशुपालन विभाग ने रुद्रप्रयाग जिले में भी बचाव एवं रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है। जिले में करीब दो दर्जन टीमें गठित कर गांव-गांव पशुओं का टीकाकरण, औषधि वितरण और पशुपालकों को रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।शनिवार को पशु चिकित्सालय रुद्रप्रयाग सचल की टीम ने ग्राम बष्टी में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर का नेतृत्व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना थपलियाल ने किया। इस दौरान करीब 35 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। पशुपालकों को लंपी स्किन डिजीज के लक्षण, संक्रमण से बचाव और पशुओं के टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान करीब 92 पशुओं के लिए आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया, जबकि टीम ने घर-घर पहुंचकर करीब 70 पशुओं का टीकाकरण किया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि जिले में स्थापित सभी 16 पशु चिकित्सालयों की ओर से टीमें गठित कर गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण करने के साथ ही पशुपालकों को कीटनाशक, परजीवीनाशक, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली तथा अन्य आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिले की सभी नगर पालिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में संबंधित निकायों की ओर से कार्रवाई की जा रही है।डॉ. रावत ने पशुपालकों से अपने पशुओं को परजीवियों से बचाव के लिए निकटवर्ती पशु चिकित्सालय से आवश्यक औषधियां प्राप्त करने और समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि लंपी स्किन डिजीज मुख्य रूप से गोवंशीय पशुओं को प्रभावित करती है और संक्रमित पशु के संपर्क में आने अथवा रोग फैलाने वाले परजीवियों के माध्यम से अन्य पशुओं में भी संक्रमण फैल सकता है।उन्होंने बताया कि जिले के अगस्त्यमुनि, रैंतोली, भानाधार और पपड़ासू में करीब दो सौ निराश्रित गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। इन स्थानों पर भी अभियान के तहत पशुओं का टीकाकरण किया गया है। लंपी संक्रमण के दूसरे चरण के तहत 31 अगस्त से अब तक जिले में करीब 3,367 गोवंशीय पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं।

Advertisement Box

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक
आज फोकस में

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

अगस्त्यमुनि में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता, ‘सरस रेस्टोरेंट’ से सालाना 12 से 13 लाख की आमदनी
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता, ‘सरस रेस्टोरेंट’ से सालाना 12 से 13 लाख की आमदनी

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 07 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp