Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेटी की शादी में आर्थिक सहारा देगी सरकार, सामाजिक सुरक्षा पोर्टल पर आवेदन शुरू, 28 फरवरी 2027 तक आवेदन का मौका

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सामान्य वर्ग की विधवाओं की पुत्री विवाह योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के लिए सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल ssp.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विभाग के अनुसार अब तक अनुसूचित जाति पुत्री विवाह योजना के तहत 31 आवेदकों तथा निराश्रित विधवाओं की पुत्री विवाह योजना के तहत 5 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रदान कर योजना का लाभ दिया जा चुका है। योजना का लाभ अनुसूचित जाति/जनजाति के पात्र व्यक्तियों तथा सामान्य वर्ग की उन विधवा महिलाओं को मिल सकता है, जिन्हें विधवा पेंशन प्राप्त हो रही है। आवेदक का बीपीएल/अंत्योदय श्रेणी में होना अथवा उसकी मासिक आय ₹4,000 तक होना आवश्यक है। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि 1 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 के बीच होने वाले पुत्री के विवाह के लिए पात्र लाभार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह के लिए अनुमन्य है। आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल/अंत्योदय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन प्राप्ति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, विवाह प्रमाण पत्र, दूल्हा-दुल्हन के आधार कार्ड एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में परिवार रजिस्टर की नकल और शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड की प्रति मान्य होगी। विभाग ने पात्र लाभार्थियों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp