Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में तालाबंदी, शिक्षकों को बनाया बंधक, रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधायक का पुतला फूंका; उज्ज्वल, लक्की और लोकेश पांच दिन से भूख हड़ताल पर

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में छात्र-छात्राओं की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को और उग्र हो गया। शिक्षकों की नियुक्ति, नए विषय खोलने, परीक्षा परिणामों में त्रुटि सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधायकों का पुतला फूंककर छात्रों ने आक्रोश जताया।

छात्रों की मांगों को लेकर उज्ज्वल प्रसाद मैठाणी, लक्की राणा और लोकेश बिष्ट पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन ने बताया कि पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत बिगड़ रही है, लेकिन प्रशासन और स्थानीय विधायकों की ओर से मांगों पर गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इसी के विरोध में शुक्रवार को विधायकों का पुतला फूंका गया। छात्र संघ उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य ने कहा कि छात्रों की मांगें छात्रहित से जुड़ी हैं। महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विषय खोलने और परीक्षा परिणामों में त्रुटि सुधार सहित विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आते हैं, लेकिन महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी और अन्य समस्याओं के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आंदोलन को छात्र नेता अखिलेश बमोला और आलोक जग्गी ने भी समर्थन देते हुए कहा कि छात्रों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याएं उठाई जा रही हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण छात्रों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। छात्र संघ महासचिव दीपिका सेमवाल ने कहा कि मांगों पर ठोस परिणाम आने तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को तालाबंदी के साथ भूख हड़ताल भी जारी रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय विधायक, सरकार और प्रशासन ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Advertisement Box

प्रशासन बोला—विश्वविद्यालय से लगातार की जा रही बातचीत

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के.सी.दूधपुड़ी ने बताया कि आंदोलनरत छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से लगातार बातचीत की जा रही है। परीक्षा परिणामों में त्रुटि सुधार के लिए महाविद्यालय की ओर से शिक्षकों और कर्मचारियों को विश्वविद्यालय भेजा जा रहा है तथा कई विद्यार्थियों के परिणामों में सुधार भी कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में वाटर कूलर लगाया जा चुका है, जबकि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए  वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पुस्तकालय के लिए नई पुस्तकों की व्यवस्था को लेकर केदारनाथ विधायक की ओर से आश्वासन दिया गया है।

फिलहाल तीन छात्रों की भूख हड़ताल जारी है और तालाबंदी के बाद महाविद्यालय में आंदोलन को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp