Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खांकरा में वन-वे यातायात शुरू, सिरोबगड़ में मार्ग बाधित; छोटे वाहनों को छांतीखाल से भेजा जा रहा

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सिरोबगड़ के पास पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण मार्ग बाधित है, जिससे आवाजाही पर खतरा बना हुआ है।

रविवार सुबह करीब 7:14 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के सहायक अभियंता ने सिरोबगड़ की स्थिति की सूचना दी। मौके पर जेसीबी मशीन तैनात की गई है, लेकिन लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण फिलहाल सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पहाड़ी से मलबा-पत्थर गिरना बंद होने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही जेसीबी से सड़क खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीम मौके की लगातार निगरानी कर रही है।इधर, खांकरा के पास बाधित मार्ग पर कुछ हद तक मलबा हटाकर वन-वे यातायात संचालित किया जा रहा है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण सड़क खोलने के कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।सिरोबगड़ में मार्ग बाधित होने के चलते छोटे वाहनों को वैकल्पिक छांतीखाल मार्ग से भेजा जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें तथा मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Advertisement Box

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 27 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp