Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग की सब-जूनियर कबड्डी टीम के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन, दो प्रतीक्षा सूची में

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जिला कबड्डी एसोसिएशन रुद्रप्रयाग की ओर से सब-जूनियर (अंडर-16) बालक वर्ग की जिला टीम के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि दो खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित टीम अब राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में जनपद रुद्रप्रयाग का प्रतिनिधित्व करेगी।

जिला कबड्डी एसोसिएशन के अनुसार 23वीं सब-जूनियर (अंडर-16) बालक वर्ग राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को दिव्य प्रेम सेवा मिशन, चंडीघाट, हरिद्वार में होना निर्धारित है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद रुद्रप्रयाग की टीम 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तिलवाड़ा से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। सभी प्रतिभागियों को सुबह 9:30 बजे तिलवाड़ा में टीम कोच प्रकाश जगवाण के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ कबड्डी खेलने के लिए जूते अनिवार्य रूप से लाने के निर्देश दिए हैं। खिलाड़ियों के भोजन एवं आवास की व्यवस्था आयोजक जनपद की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि मार्ग व्यय एवं रास्ते के भोजन की व्यवस्था खिलाड़ियों को स्वयं करनी होगी।सभी प्रतिभागियों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। एसोसिएशन के अनुसार ट्रायल में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 14 का चयन किया गया तथा दो खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

Advertisement Box

चयनित खिलाड़ी

  1. रौनक सोनियाल — रा.इ.का. मणिपुर
  2. समर — रा.इ.का. अगस्त्यमुनि
  3. वैभव सेनवाल — अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रुद्रप्रयाग
  4. कार्तिक नेगी — रा.इ.का. रुद्रप्रयाग
  5. अभिनव कुमार — गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, विजयनगर अगस्त्यमुनि
  6. अस्मिता — विद्या मंदिर, ऊखीमठ
  7. ईशान नेगी — नव ज्योति पहाड़ स्कूल, रुद्रप्रयाग
  8. आदर्श सिंह — रा.इ.का. नगरासू
  9. आयुष नेगी — रा.इ.का. बसुकेदार
  10. आदर्श — रा.इ.का. बसुकेदार
  11. अंश राणा — केदार वैली तिलवाड़ा
  12. आयन्त — वि.म.इ.का. बेलणी, रुद्रप्रयाग
  13. अनारिक्ष — केदार वैली तिलवाड़ा
  14. प्रियाशु सिंह

प्रतीक्षा सूची

  1. अनिरुद्ध — रा.इ.का. रुद्रप्रयाग
  2. आदर्श कुमार — रा.इ.का. रतूड़ा

जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेंदु मोहन सिंह रावत और सचिव अंकित रौथाण ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से खिलाड़ियों को 1 अक्टूबर की दोपहर से 3 एवं 4 अक्टूबर को विशेष अवकाश प्रदान करने का अनुरोध किया है।

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp