Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को विजिलेंस टीम ने मंगलवार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि डॉक्टर ने एक व्यक्ति से विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के भ्रष्टाचार विरोधी टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। मंगलवार को विजिलेंस टीम ने जिला अस्पताल में जाल बिछाया। जैसे ही डॉ. अंकुर ठाकुर ने शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत ग्रहण की, टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी चिकित्सक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम ने आरोपी डॉक्टर के आवास पर भी छापेमारी की। यहां आय से अधिक संपत्ति समेत अन्य संभावित सुरागों से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से जिला अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है।

Advertisement Box

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

<span class=Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी">
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp