दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी 2026 में हॉकी के अंडर-14 बालक वर्ग में अगस्त्यमुनि नगर स्थित गुरुकुल नेशनल स्कूल के दो होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के छात्र अर्णव प्रिंस सिंह और आर्यन कांत सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय और रुद्रप्रयाग जनपद का नाम रोशन किया।
दोनों खिलाड़ी कमल चंद के पुत्र हैं। मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी 2026 के बालक वर्ग अंडर-14 हॉकी मुकाबलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें विजेता के रूप में सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने पदक और प्रमाणपत्र प्राप्त किए।
गुरुकुल नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता रौथाण ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, “अर्णव और आर्यन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा से विद्यालय के साथ-साथ अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।”उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेगा।
दस्तक पहाड़ News की ओर से अर्णव प्रिंस सिंह और आर्यन कांत सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।











