Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में अगस्त्यमुनि के अर्णव और आर्यन ने जीता स्वर्ण, क्षेत्र का बढ़ाया मान

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी 2026 में हॉकी के अंडर-14 बालक वर्ग में अगस्त्यमुनि नगर स्थित गुरुकुल नेशनल स्कूल के दो होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के छात्र अर्णव प्रिंस सिंह और आर्यन कांत सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय और रुद्रप्रयाग जनपद का नाम रोशन किया।

दोनों खिलाड़ी कमल चंद के पुत्र हैं। मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी 2026 के बालक वर्ग अंडर-14 हॉकी मुकाबलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें विजेता के रूप में सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने पदक और प्रमाणपत्र प्राप्त किए।

Advertisement Box

गुरुकुल नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता रौथाण ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, “अर्णव और आर्यन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा से विद्यालय के साथ-साथ अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।”उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेगा।

दस्तक पहाड़ News की ओर से अर्णव प्रिंस सिंह और आर्यन कांत सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp