Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ेथ गांव पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, मकान-गौशालाएं और खेत चपेट में, ग्रामीणों में दहशत; भूगर्भीय सर्वेक्षण और ट्रीटमेंट की मांग

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। बड़ेथ गांव में लगातार हो रहा भूस्खलन अब ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरे का कारण बन गया है। बीते वर्ष से भट्टवाड़ी गांव की ओर से लगातार मलबा और पत्थर बड़ेथ गांव की तरफ आ रहे हैं। धीरे-धीरे बढ़ रहा यह भूस्खलन गांव के मकानों, गौशालाओं, खेतों और पैदल रास्तों को अपनी चपेट में ले चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ग्राम प्रधान बड़ेथ-भट्टवाड़ी मोहित सिंह नेगी ने बताया कि पिछले साल शुरू हुआ भूस्खलन लगातार तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। मलबे और पत्थरों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है। भूस्खलन की चपेट में आने से ग्रामीण महावीर सिंह नेगी का पूरा मकान मलबे और पत्थरों से बर्बाद हो चुका है। परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अपना मकान छोड़ना पड़ा है। इसके अलावा करीब पांच गौशालाएं और एक मिलन केंद्र भी भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं। बड़ी संख्या में रोपाई वाले खेत भी तबाह हुए हैं, जिससे काश्तकारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Advertisement Box

प्रभावित ग्रामीण ज्ञान सिंह, वीरपाल सिंह, मदन सिंह, भीम सिंह, शिव सिंह और प्रेम सिंह ने बताया कि भूस्खलन की गतिविधि लगातार बनी हुई है। दिन में भी रुक-रुककर पत्थर और मलबा गिरता रहता है, जबकि रात के समय स्थिति और भयावह हो जाती है। पत्थरों के गिरने की आवाज और अचानक आने वाले मलबे के कारण ग्रामीण डर के साये में रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीण नरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि भूस्खलन से केवल मकानों और खेतों को ही खतरा नहीं है, बल्कि गांव के पैदल आने-जाने वाले रास्ते भी इसकी चपेट में आ गए हैं। बच्चों के स्कूल जाने और ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही के रास्ते क्षतिग्रस्त होने से परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का तत्काल भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट कराने तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन जिस तरह लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है, उसे देखते हुए समय रहते ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है।

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp