Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे से बरामद हुआ शव, हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां करता था काम

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। शहर में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मयाली क्षेत्र के ग्राम कंडाई निवासी संदीप सिंह केतुरा पुत्र उम्मेद सिंह केतुरा का शव रुद्रप्रयाग स्थित उसके कमरे से बरामद हुआ। कमरे से दुर्गंध आने के बाद परिचितों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार संदीप कुछ समय से रुद्रप्रयाग में रह रहा था और एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां खाना बनाने का काम करता था। पिछले कुछ समय से उसके संपर्क में नहीं आने पर परिचितों ने फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिचित उसके कमरे पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर से दुर्गंध आ रही थी।

Advertisement Box

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो संदीप मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के कमरे का निरीक्षण करने के साथ पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची, जहां युवक मृत मिला। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि संदीप जिस हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां खाना बनाने का काम करता था, उसे कुछ दिन पूर्व विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, संदीप की मौत और चिकित्सक की गिरफ्तारी के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू समेत सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp