Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

2012 से युवाओं को दे रहे शारीरिक प्रशिक्षण, कई युवा सेना और अर्धसैनिक बलों में हो चुके हैं चयनित

नितिन फिजिकल एकेडमी की पहल से पहाड़ के युवाओं में बढ़ रहा देशसेवा का जज्बा

Advertisement Box


दीपक बेंजवाल/ दस्तक पहाड़ न्यूज।। अगस्त्यमुनि। पहाड़ के युवाओं में भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का जज्बा आज भी पूरी मजबूती के साथ कायम है। जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण की। इसी सोच के साथ पिछले 13 वर्षों से युवाओं को सेना भर्ती के लिए तैयार कर रहे नितिन फिजिकल एकेडमी के संस्थापक नितिन चंद्रा की पहल का असर अगस्त्यमुनि क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है।रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में नितिन फिजिकल एकेडमी की ओर से आगामी अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर 1600 मीटर दौड़ का फाइनल ट्रायल आयोजित किया गया। पिछले दो माह से प्रशिक्षण ले रहे करीब 70 युवाओं ने ट्रायल में हिस्सा लिया, जिनमें 15 युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

नितिन चंद्रा वर्ष 2012 से युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण देकर सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी करा रहे हैं। उनका उद्देश्य पहाड़ के युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और देशसेवा की दिशा में आगे बढ़ाना है। उनके मार्गदर्शन में अब तक अनेक युवा भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में चयनित होकर देश की सेवा कर रहे हैं। वहीं कई युवतियां भी उत्तराखंड पुलिस सहित विभिन्न सेवाओं में अपना योगदान दे रही हैं।

मैदान में पसीना बहाकर सपनों को दे रहे आकार

नितिन चंद्रा का मानना है कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें सही समय पर उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से एकेडमी में युवाओं को नियमित दौड़, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियां कराई जाती हैं।फाइनल ट्रायल के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी स्टेडियम पहुंचे और निर्धारित दूरी को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। युवाओं के प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि पहाड़ का युवा आज भी सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना देख रहा है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय सेना में शामिल होना गर्व की बात है। सेना युवाओं को अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीना सिखाती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को आगामी अग्निवीर भर्ती में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीएस बसनाल ने अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल होने को गौरव और सम्मान का विषय बताया। उन्होंने युवाओं को सेना में मिलने वाली सुविधाओं तथा सेवा के बाद रोजगार और करियर के अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन अ रा इ का रुद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य एवं नितिन फिजिकल एकेडमी के संरक्षक नरेश जमलोकी ने किया। उन्होंने नितिन चंद्रा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि एकेडमी लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती की दिशा में तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के मनोनीत सदस्य श्रीनंद जमलोकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, आयुष नौटियाल, भानु प्रताप सिंह रावत, मनोज रौथाण, दीपक रावत, चंद्रमोहन उखियाल सहित एनसीसी कैडेट्स, प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

नितिन फिजिकल एकेडमी की यह पहल केवल सेना भर्ती की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पहाड़ के युवाओं को अनुशासन, मेहनत और देशसेवा की भावना से जोड़ने का प्रयास भी है। पिछले 13 वर्षों से लगातार चल रही यह पहल क्षेत्र के उन युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बन रही है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद सेना की वर्दी पहनने का सपना देखते हैं।

 

रविवार, 11 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन">
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp