Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

दीपक बेंजवाल।। दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में बिजली गुल होने के दौरान मरीजों और तीमारदारों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि अस्पताल में रोशनी के लिए मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा। स्वास्थ्य जैसी जरूरी सेवा से जुड़े जिला अस्पताल में इस तरह की स्थिति ने व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जनपद मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में ही मरीजों को अंधेरे में उपचार कराने की नौबत आ जाए तो जिले के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति क्या होगी?

विडंबना देखिए—यही रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय है, जहां जिले के तमाम आला अधिकारी बैठते हैं। यहीं स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यालय भी यहीं है और क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री का कार्यालय व आवास भी जनपद मुख्यालय में ही है। इसके बावजूद जिला अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में बिजली व्यवस्था का चरमराना और मरीजों का अंधेरे में इलाज होना कई सवाल खड़े करता है। रविवार को एक व्यक्ति अपने मरीज का हालचाल पूछने जिला चिकित्सालय पहुंचा तो अस्पताल परिसर में चारों तरफ अंधेरा पसरा हुआ दिखाई दिया। जानकारी लेने पर पता चला कि अस्पताल में करीब 7 घंटे से बिजली व्यवस्था बाधित थी। हैरानी की बात यह रही कि इतने लंबे समय तक बिजली गुल रहने के बावजूद अस्पताल में न तो इनवर्टर की समुचित व्यवस्था दिखाई दी और न ही कोई प्रभावी वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था। हालात ऐसे बने कि मरीजों और तीमारदारों को अंधेरे के बीच रहना पड़ा।अगर इसी दौरान किसी मरीज को अचानक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ जाए, किसी गंभीर मरीज की हालत बिगड़ जाए या तत्काल कोई इंजेक्शन अथवा चिकित्सकीय प्रक्रिया करनी पड़े, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उपचार कैसे करेंगे? एक छोटा सा इंजेक्शन लगाने के लिए भी पर्याप्त रोशनी जरूरी होती है, फिर अंधेरे में अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं आखिर कैसे संचालित हो रही हैं?

Advertisement Box

यह केवल बिजली जाने का मामला नहीं है। सवाल यह है कि क्या जिला अस्पताल में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए पर्याप्त बैकअप व्यवस्था मौजूद है? अगर नहीं है तो फिर किसी गंभीर मरीज की जान पर संकट आने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

सोमवार, 12 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल">
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp