Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

बड़ी खबर: जिला पंचायत सदस्य घ्यालु लाल ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को बड़ा झटका

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जिले की राजनीति में उस समय बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया, जब खलियान बांगर वार्ड के जिला पंचायत सदस्य घ्यालु लाल ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस के तेज-तर्रार नेताओं में गिने जाने वाले घ्यालु लाल के भाजपा में शामिल होने को डीपीसी चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट और अमित मैखण्डी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर घ्यालु लाल का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई।

Advertisement Box

2027 के चुनाव से पहले सियासी मायने

घ्यालु लाल के भाजपा में शामिल होने को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खलियान बांगर क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पकड़ और स्थानीय स्तर पर सक्रियता को देखते हुए भाजपा का यह कदम क्षेत्र में अपने जनाधार को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।राजनीतिक जानकारों की नजर में पंचायत स्तर के प्रभावशाली नेताओं का दल बदलना आने वाले विधानसभा चुनाव में वोटों के समीकरण को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में घ्यालु लाल का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए नुकसान और भाजपा के लिए संभावित सियासी बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।फिलहाल, उनके भाजपा में शामिल होने के बाद खलियान बांगर क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है। आगामी दिनों में इसका असर डीपीसी चुनाव से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव तक देखने को मिल सकता है।

सोमवार, 12 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
Advertisement Box
जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp