Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अंकिता भंडारी हत्याकांड के VIP एंगल पर कांग्रेस मुखर, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल, दिल्ली में परिजनों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में निकलेगा कैंडल मार्च

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP एंगल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस पार्टी ने अगस्त्यमुनि में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक मनोज रावत ने प्रमुखता से अपनी बात रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। मनोज रावत ने दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा दिए जा रहे धरने के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बीती रात दिल्ली में धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने जबरन उठाकर थाने पहुंचाया। उन्होंने इस कार्रवाई पर विरोध जताते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और उसके परिवार की मांगों के समर्थन में कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी। मनोज रावत ने जानकारी दी कि इस घटना के विरोध में आज शाम रुद्रप्रयाग सहित पूरे प्रदेश में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित VIP एंगल की जांच का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। अंकिता भंडारी के माता-पिता लंबे समय से मामले से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिवार की मांग है कि CBI जांच पूरी होने तक भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी और ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं भी मौजूद रहे। दोनों पदाधिकारियों ने भी अंकिता भंडारी हत्याकांड और परिवार को न्याय दिलाने से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

Advertisement Box

गौरतलब है कि सितंबर 2022 में ऋषिकेश के निकट वनंतरा रिजॉर्ट में कार्यरत 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मई 2025 में अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, कथित VIP एंगल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मामले की निष्पक्ष जांच की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।अगस्त्यमुनि में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, उसके परिवार की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और दिल्ली में हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित कैंडल मार्च के जरिए भी विरोध दर्ज कराने की बात कही गई।

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
आज फोकस में

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp