Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री शाणेश्वर मंदिर सिल्ला ब्राह्मण गांव में नौ दिवसीय यज्ञ एवं शिवपुराण व देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।

जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्ला ब्राह्मण गांव (रुद्रप्रयाग) स्थित प्राचीन भगवान शाणेश्वर महाराज मंदिर प्रांगण में दिनांक 26 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक नौ दिवसीय यज्ञ एवं शिवपुराण व देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः पंचाग पूजन एवं यज्ञ, दोपहर में देवी भागवत कथा तथा शिवपुराण कथा का आयोजन होगा। जिसमें कथा व्यास के रूप में पं० सुखदेव प्रसाद नौटियाल जी (देवी भागवत कथा) एवं आचार्य पं० अनुसूया प्रसाद नौटियाल जी (शिव महापुराण) श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं संस्कृति का रसपान कराएंगे।

Advertisement Box

देव डोली के होंगे दिव्य दर्शन – आयोजन के पहले दिन 26 जनवरी 2026 को भगवान शाणेश्वर महाराज की दिव्य देव डोली लोक मांगल्य एवं जन कल्याण की भावना से गर्भगृह से बाहर आकर भक्तों को दिव्य दर्शन देगी, जिसे लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। वहीं 2 फरवरी 2026 को भव्य भव्य जल यात्रा तथा 3 फरवरी 2026 को यज्ञ पूर्णाहुति संपन्न होगी। इस आयोजन का दायित्व शाणेश्वर मंदिर समिति, नवयुवक मंगल दल, महिला मंगल दल एवं ग्राम पंचायत सिल्ला ब्राह्मण गांव द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पुरोहित ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की भावना से किया जा रहा है। भगवान शाणेश्वर की देव डोली के दर्शन से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा और पुण्य लाभ प्राप्त होगा। नवयुवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों ने कहा ग्रामीणों के सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान भव्य रूप ले रहा है। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करें।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 09 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp